UP में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले आए सामने, एक्टिव मामलों की संख्या 94 हुई

By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 23, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,74,160 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 13 नये मामले आये हैं। प्रदेश में कल तक कुल 8,23,19,489 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 04 तथा अब तक कुल 16,87,089 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 94 एक्टिव मामले है। 

इसे भी पढ़ें: प्रदेशवासियों से बोली योगी सरकार, त्योहारों में कोविड प्रोटोकॉल का अवश्य करें पालन 

प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

प्रमुख खबरें

PM मोदी की फोटो क्रॉप कर फंसा PAK, सोशल मीडिया पर लताड़ के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी शहबाज सरकार

मेटाबॉलिज्म धीमा होने से नहीं घट रहा Weight? Dietitian से जानें Fast Metabolism Secrets

राजस्थान में एसीबी की कार्रवाई, प्रतापगढ़ सीएमएचओ पर केस दर्ज और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

कांग्रेस के Udit Raj ने RSS मुख्यालय के बाहर जलाई Manusmriti, बोले- देश संविधान से चलेगा