छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, 11 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2025

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में नौ महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा थाना क्षेत्र में चटौद गांव के निवासी पुनीत साहू के परिवार के सदस्य एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने खरोरा थाना क्षेत्र के बनसरी गांव गए थे।

उन्होंने बताया कि जब वे ट्रक में सवार होकर कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर सारागांव के करीब उनका वाहन ट्रेलर से टकरा गया। इस घटना में ट्रक में सवार नौ महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा तथा शवों एवं घायलों को अस्पताल ले जाया गया। रायपुर जिलाधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पहुंचे।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है और 11 लोग घायल हुए हैं तथा घायलों को रायपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार