पंजाब में कबूतर चुराने के आरोप में 13 वर्षीय लड़के की हत्या, तीन लोगों पर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2025

पंजाब के मानसा जिले में कबूतर चुराने के आरोप में तीन ग्रामीणों ने कथित तौर पर 13 वर्षीय एक लड़के की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सातवीं कक्षा के छात्र राजा सिंह का शव शनिवार रात मानसा के सरदुलगढ़ स्थित रोड़की गांव के बाहर एक पेड़ के पास पाया गया।

लड़के के पिता के बयान के आधार पर, पुलिस ने उसी गांव के तीन कबूतर पालकों तरलोचन सिंह, काला सिंह और तेजा सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। जब पुलिस से पूछा गया कि लड़के की हत्या कैसे की गई, तो उसने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Tandoori Aloo की ये Secret Recipe आपको बना देगी Chef, ढाबे जैसा स्वाद अब घर पर पाएं

Punjab Politics में AAP को बड़ा झटका, CM Bhagwant Mann के भाई Gyan Singh ने थामा BJP का दामन

Hantavirus का डर: Pet Owners भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानलेवा Infection से ऐसे करें बचाव

Assam में Gaurav Gogoi ने BJP को घेरा, महिलाओं ने वोट दिए, अब सुरक्षा की गारंटी दें