मध्य प्रदेश के बैतूल में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

By दिनेश शुक्ल | Jan 19, 2021

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील अंतर्गत सारणी पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को 13 साल की अनुसूचित जाति की किशोरी से बलात्कार कर उसे नाले में जिंदा दफनाने का मामला सामने आया था। पीड़ित किशोरी के परिजन उसे तलाश करते हुए जब नाले के पास पहुंचे तो वह पत्थरों के नीचे दफन मिली। परिजन उसे तुरंत घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी पुलिस भी अस्पताल पहुंची साथ ही सारणी एसडीओपी अभय राम चौधरी, सारणी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, एसआई अलका राय एवं घोडाडोंगरी चौकी प्रभारी रवि शाक्य अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान लिए। वही इस मामले के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया  है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों को मिल सकता है साप्ताहिक अवकाश, गृहमंत्री ने एक बार फिर की घोषणा

पीड़ित किशोरी जब देर रात तक घर नहीं पहुंची तो उसके परिजन उसे ढूंढते हुए अपने खेत पर पहुंचे। ढूंढते हुए बड़ी बहन जब नाले के पास पहुंची तो उसे पत्थरों के नीचे से कराहने की आवाज आई। उसने अपने पापा को आवाज दी। दोनों ने मिलकर जब पत्थरों पर रखे कांटे ओर बड़े-बड़े पत्थरों को हटाया तो नीचे नाबालिग किशोरी मिली। जिसे बाहर निकाला गया और घोड़ाडोंगरी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। किशोरी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने थाना सारणी में धारा 376 (3), 323, 324 पॉस्को एक्ट, एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर