दर्शकों के नहीं आने से रद्द किए गये लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन के 1300 से ज्यादा शो, फिल्मों को हो सकता है भारी नुकसान

By रेनू तिवारी | Aug 13, 2022

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। फिल्म को लेकर कुछ साथ रिव्यू नहीं थे। आमिर खान की फिल्म का बहिष्कार करने के ट्रेंड की जरूरत नहीं थी फिल्म वैसे भी कुछ खास नहीं है। फिल्म में सबसे ज्याजा आलोचना आमिर खान की ही हो रही हैं। दंगल और गजनी देखने के बाद आमिर खान से बेटर की उम्मीद थी। अब खबरें आ रही हैं कि बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के कारण सिनेमा मालिकों ने लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन दोनों के शो स्वेच्छा से कम कर दिए हैं। दोनों फिल्मों को देश भर में लगभग 10,000 शो के साथ रिलीज़ किया गया था और उनमें से किसी ने भी इस तरह के प्रदर्शन की गारंटी नहीं दी थी।

इसे भी पढ़ें: स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया के बादशाह रह चुके है राजू श्रीवास्तव, छोटे पर्दे का कहा जाता है अमिताभ बच्चन

जहां लाल सिंह चड्ढा के लगभग 1300 शो कम किए गए हैं, वहीं रक्षा बंधन ने देश भर में 1000 शो में कमी देखी है। सूत्र ने हमें बताया, "किसी भी फिल्म को इतनी व्यापक रिलीज की आवश्यकता नहीं थी। जहां लाल सिंह चड्ढा बड़े पैमाने पर धराशायी है, वहीं रक्षा बंधन को कुछ मल्टीप्लेक्सों में नो-शो का सामना करना पड़ रहा है," और कहा, "वास्तव में, स्वैच्छिक शो में कटौती के बावजूद, शुक्रवार की सुबह दोनों फिल्मों के कई शो दर्शकों के नहीं होने के कारण रद्द कर दिए गए। यह जमीन पर एक विनाशकारी परिदृश्य है।"

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर