अरुणाचल प्रदेश विस चुनाव में खड़े 184 में से 131 उम्मीदवार करोड़पति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2019

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुक्तो सीट से तीसरी बार विधानसभा में पहुंचने का प्रयास कर रहे मुख्यमंत्री पेमा खांडू राज्य के 184 उम्मीदवारों में सबसे अमीर हैं और उनके पास करीब 163 करोड़ रुपये की संपत्ति है। अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए मतदान एक साथ 11 अप्रैल को होगा। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार निर्वाचन कार्यालय में जमा किये गये।

उम्मीदवारों के हलफनामों के विश्लेषण में पता चला कि विधानसभा चुनाव में खड़े 184 में से 131 उम्मीदवार करोड़पति हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि 67 उम्मीदवारों के पास पांच करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, वहीं 44 प्रत्याशियों के पास 2 से 5 करोड़ रुपये की संपत्ति है। खांडू 2016 में कांग्रेस से भाजपा में आ गये थे। उन्होंने अपने हलफनामे में 1,43,87,82,786 करोड़ रुपये की चल और 19,62,75,356 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

World Cup 2026 से पहले Japan को दोहरा झटका, कप्तान Wataru Endo बाहर, किया संन्यास का ऐलान

Mexico vs South Africa: फुटबॉल कम, Red Cards का ड्रामा ज्यादा, FIFA के नए टूर्नामेंट पर उठे सवाल

FIFA World Cup 2026 की विवादित शुरुआत, पहले ही Match में 3 Red Cards ने मचाया बवाल

अभिषेक बनर्जी की हुंकार: CID या ED, कोई हमें झुका नहीं सकता, हम नहीं डरते