प्रयागराज में 132 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित, दो और व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2020

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शुक्रवार को 132 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिससे यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 22,110 पहुंच गई। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर जीएस बाजपेयी ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना वायरस से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई जिससे यहां इस वायरस से मरने वालों की संख्या 292 तक पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकार दुष्कर्म रोकने में नाकाम, आरोपियों को बचा रही: राहुल

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 26 व्यक्तियों को उपचार के उपरांत अस्पताल से छुट्टी दी गई। अभी तक 5,108 व्यक्तियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं, 1731 मरीज उपचाराधीन हैं। बाजपेयी ने बताया कि शुक्रवार को 157 लोगों ने घर में पृथक-वास पूरा किया और अभी तक कुल 14,979 लोग घर में पृथक-वास पूरा कर चुके हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह