छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के 1324 नए मामले, 18 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2020

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1324 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,37,322 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी । स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में सोमवार को 153 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1586 लोगों ने गृह-पृथकवास पूरा किया है । राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 18 लोगों की मौत हुई है। विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 1324 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 186, दुर्ग से 169, राजनांदगांव से 73, बालोद से 74, बेमेतरा से 26, कबीरधाम से 28, धमतरी से 33, बलौदाबाजार से 57, महासमुंद से 35, गरियाबंद से 23, बिलासपुर से 103, रायगढ़ से 104, कोरबा से 63, जांजगीर—चांपा से 118, मुंगेली से 14, गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से चार, सरगुजा से 30, कोरिया से 21, सूरजपुर से 47, बलरामपुर से 32, जशपुर से आठ, बस्तर से 12, कोंडागांव से 19, दंतेवाड़ा से 18, सुकमा से तीन, कांकेर से 19, नारायणपुर से एक, बीजापुर से दो तथा अन्य राज्य से दो मरीज शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Telangana के Suryapet में Road Accident में 6 यात्रियों की मौत, 12 अन्य घायल

US-Saudi Nuclear Deal | 2026 की सबसे बड़ी जियोपॉलिटिकल डील! गोपनीय ‘123 न्यूक्लियर पैक्ट’ कांग्रेस पहुंचा, मध्य पूर्व का नक्शा बदलने की तैयारी

Kerala में Onam का मुख्य पर्व Thiruvonam धूमधाम से मना, सद्या और पुक्कलम की रही धूम

Global Food Security and War | समुद्री मार्गों की सुरक्षा के बिना वैश्विक खाद्य सुरक्षा असंभव, संयुक्त राष्ट्र में भारत का बड़ा बयान