कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,325 नए मामले, 12 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,325 नए मामले सामने आए और कोविड-19 से 12 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 8,91,685 हो गए और मृतकों की संख्या 11,846 पर पहुंच गई। राज्य में आज 1,04,032 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 1,16,13,924 नमूनों की जांच की जा चुकी है। दिन भर में कोविड-19 के 1,400 मरीज ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के अनुसार अब तक 8,54,861 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में अभी 24,959 मरीज उपचाराधीन हैं।

प्रमुख खबरें

Sawan Somvar 2026: सावन सोमवार पर कालसर्प दोष और Shani Dosh से मुक्ति के लिए अपनाएं ये अचूक ज्योतिषीय Remedies

Indonesia में मदुरा द्वीप के पास Ferry में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 41 लापता

Rahul Gandhi ने Friendship Day पर खुद को बताया छात्र, युवाओं के लिए साझा किया खास संदेश

अरुणाचल प्रदेश में Muskaan 2.0 अभियान शुरू, बच्चों की सुरक्षा होगी मजबूत