छत्तीसगढ़ में कोरोना के 1,337 नए मामले, सात और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2020

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,337 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,71,194 हो गई है। राज्य में बुधवार को 172 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1,257 लोगों ने होम आइसोलेशन पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित सात लोगों की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज संक्रमण के 1,337 मामले आए हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: कोरोना वायरस संक्रमण, विपक्ष ने किया सदन से बहिर्गमन


इनमें रायपुर जिले से 206, दुर्ग से 100, राजनांदगांव से 130, बालोद से 82, बेमेतरा से 25, कबीरधाम से 11, धमतरी से 49, बलौदाबाजार से 49, महासमुंद से 73, गरियाबंद से 10, बिलासपुर से 125, रायगढ़ से 88, कोरबा से 43, जांजगीर चांपा से 54, मुंगेली से पांच, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 14, सरगुजा से 53, कोरिया से 38, सूरजपुर से 64, बलरामपुर से 36, जशपुर से 27, बस्तर से नौ, कोंडागांव से 25, दंतेवाड़ा से तीन, सुकमा से तीन, कांकेर से छह, नारायणपुर से दो, बीजापुर से दो और अन्य राज्य से पांच मरीज शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,71,194 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 2,52,332 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 15,635 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3227 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 51,354 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 698 लोगों की मौत हुई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Nepal General Election 2026 | नेपाल में महामुकाबला! Gen Z की क्रांति के बाद आज मतदान जारी, क्या पुराने सूरमाओं का किला ढहा पाएंगे बालेन शाह?

10 में से 15 स्टार... Donald Trump ने Iran के खिलाफ खूनी खेल को रेटिंग दी, 1000 से ज़्यादा ईरानी मारे गए, जंग पांचवें दिन भी जारी

Israel New Attack On Iran Military | Tehran में महाविनाश! इजराइल के 100 लड़ाकू विमानों का तांडव, 250 बमों से ईरानी सत्ता का केंद्र ध्वस्त

समुद्र में बिछीं 80 लाशें! हिंद महासागर में अमेरिका का खूनी खेल! ईरानी जहाज पर हमला, श्रीलंका ने शव बरामद किए, दुनिया में हड़कंप!