देश में कोरोना वायरस के मामले 13 हजार के पार, 437 व्यक्तियों ने तोड़ा दम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 13,387 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और मृतकों की संख्या 437 तक पहुंच गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय कोरोना वायरस के मामले देश में 11,201 हैं और 1,748 व्यक्ति इससे स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। कुल संक्रमित लोगों में से 76 विदेशी नागरिक हैं। बृहस्पतिवार शाम से 17 मौतें हुई हैं, जिनमें से सात महाराष्ट्र में, छह दिल्ली में, तीन पश्चिम बंगाल में और एक तमिलनाडु में हुईं। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा 194 मौतें महाराष्ट्र में हुई है। इसके बादमध्य प्रदेश में 53, दिल्ली में 38, गुजरात में 36 और तेलंगाना में 18 मौतें हुई हैं। तमिलनाडु में 15 मौतें हुई हैं जबकि आंध्र प्रदेश में 14 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 13-13 मौतें हुई हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पश्चिम बंगाल में 10 और जम्मू-कश्मीर में चार मौतें हुई हैं। केरल, हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा झारखंड में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई हैं। वहीं पीटीआई-के बृहस्पतिवार तक के आंकड़ों के अनुसार 444 मौतें हुई हैं। विभिन्न राज्यों द्वारा घोषित किए गए मौतों की संख्या और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में अंतर रहता है, जो शायद राज्यों के मामलों की संख्या रिपोर्ट करने में प्रक्रियागत देरी के चलते ऐसा होता है। राजस्थान में कोविड-19 के मामले 1,131 हो गए हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 1,120, गुजरात में 930 और उत्तर प्रदेश में 805 मामले हैं। तेलंगाना में 700 मामले, जबकि आंध्र प्रदेश में 554 और केरल में 395 मामले हैं। कर्नाटक में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 315 हो गई है, जम्मू-कश्मीर में 314, पश्चिम बंगाल में 255 और हरियाणा में 205 है। 

इसे भी पढ़ें: दिग्विजय ने मप्र सरकार को दी 15,000 प्रशिक्षित स्वास्थ्य जन रक्षकों की सेवाएं लेने की सलाह 

पंजाब में अब तक 186 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। बिहार में कोरोना वायरस के 80 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 60 मामले हैं। उत्तराखंड में 37 लोग वायरस से संक्रमित हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश और असम में 35-35 मामले हैं। छत्तीसगढ़ में 33 मामले हैं। झारखंड में 28 मामले, चंडीगढ़ में 21 मामले और लद्दाख में 18 मामले दर्ज किए गए हैं। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह से 11 मामले सामने आए हैं। मेघालय, गोवा और पुडुचेरी से कोविड-19 के सात-सात मामले सामने आये हैं। मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले हैं, जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। मंत्रालय की वेबसाइट पर यह भी कहा गया कि नगालैंड के एक कोविड-19 मरीज को असम में स्थानांतरित कर दिया गया है।

इसे भी देखें : Lockdown में कई चीजों को मिली छूट, किसानों और श्रमिकों में खुशी का माहौल 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत