दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 135 नए मामले सामने आए, सात और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 135 नए मामले सामने आए तथा कोविड-19 से सात और लोगों की मौत हो गई। मृतकों की उक्त संख्या एक अप्रैल के बाद सबसे कम है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण की दर घटकर 0.18 प्रतिशत रह गई है।

इसे भी पढ़ें: क्षेत्रीय दल कभी देश और प्रदेश और समाज का भला नहीं कर सकते : जितिन प्रसाद

शहर में अब तक महामारी से 24,907 मरीजों की मौत हो चुकी है।आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में तीन अप्रैल को कोविड-19 से 10 मौतें हुई थीं। बुधवार को संक्रमण के 212 मामले सामने आए थे और 25 मरीजों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को संक्रमण के मामले घटकर 165 रह गए, 14 मरीजों की मौत हुई और संक्रमण की दर 0.22 प्रतिशत दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर