By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2022
नयी दिल्ली। अनिल अंबानी समूह की कर्ज में डूबी कंपनी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए अडाणी फिनसर्व, केकेआर, पीरामल फाइनेंस और पूनावाला फाइनेंस सहित 14 प्रमुख कंपनियों ने रुचि पत्र (ईओआई) दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। रिलायंस कैपिटल के लिए बोलियां दाखिल करने की तारीख भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा नियुक्त प्रशासक ने 11 मार्च निर्धारित की थी जिसे अब बढ़ाकर 25 मार्च कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि जिन अन्य कंपनियों ने रिलायंस कैपिटल के लिए ईओआई जमा कराया है उनमें अर्पवुड, वर्दे पार्टनर्स, मल्टीपल्स फंड, निप्पन लाइफ, जेसी फ्लॉवर्स, ब्रुकफील्ड, ऑकट्री, अपोलो ग्लोबल, ब्लैकस्टोन और हीरो फिनकॉर्प शामिल हैं।