South Africa Shootout: दक्षिण अफ्रीका में बार में गोलीबारी में 14 व्यक्तियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2022

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में जोहानिसबर्ग के सोवेटो टाउनशिप स्थित एक बार में सामूहिक गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि वे उन रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं कि शनिवार देर रात एक मिनीबस टैक्सी में कुछ लोगों का एक समूह आया और उसने बार में कुछ संरक्षकों पर गोलीबारी की। पुलिस ने रविवार सुबह शवों को हटाया और जांच शुरू की कि सामूहिक गोलीबारी क्यों हुई।

इसे भी पढ़ें: उमा भारती ने नड्डा से कहा, भाजपा शासित राज्यों के लिए समान आबकारी नीति बनाएं

गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों और घायल एक अन्य व्यक्ति को क्रिस हानी बरगवनथ अस्पताल ले जाया गया है। गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला ने कहा कि घटनास्थल पर मिले कारतूसों की संख्या से संकेत मिलता है कि ये लोगों का एक समूह था, जिन्होंने संरक्षकों को गोली मारी। मावेला ने बताया, ‘‘प्राथमिक जांच से पता चलता है कि वहां मौजूद लोग यहां लाइसेंस-धारक बार में जश्न मना रहे थे।’’

इसे भी पढ़ें: भारत सरकार श्रीलंका की मदद करने की कोशिश कर रही है, एस जयशंकर का बयान

उन्होंने कहा, ‘‘अचानक इन लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी और बार से बाहर निकलने की कोशिश की। इस घटना के पीछे मकसद क्या है और इन लोगों को क्यों निशाना बनाया गया इस बारे में फिलहाल हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप देख सकते हैं कि ‘हाई कैलिबर’ बन्दूक का इस्तेमाल किया गया है और वे बेतरतीब ढंग से गोलीबारी कर रहे थे। आप देख सकते हैं कि ये सभी लोग बार से बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत