MP में कोरोना का कहर जारी, अब तक कुल 440 मामले, भोपाल में ताजा 14 केस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को दो महिला डॉक्टरों सहित कोरोना वायरस के 14 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 के मामलों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 440 हो गई। प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इन नए मरीजों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार सुबह आई। इन नए मरीजों से जुड़े लोगों को पृथक किया जा रहा है और स्थानों को सील करने का काम शुरू कर दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि दोनों पीड़ित महिला डॉक्टर शहर के प्रमुख सरकारी अस्पताल में काम करती हैं और कोविड-19 के जांच दल में शामिल थीं। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि भोपाल के इन 14 नए मरीजों को मिलाकर प्रदेश में वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 440 हो गयी है।

इसे भी देखें : Maharashtra समेत 7 राज्यों में Corona बेलगाम, केंद्र लाया 15000 करोड़ का पैकेज 

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश