चुनावी मौसम में Heatwave का कहर, पिछले 24 घंटे में Bihar में लू से 10 मतदानकर्मियों समेत 14 लोगों की हुई मौत

By अंकित सिंह | May 31, 2024

बिहार में 24 घंटे की अवधि के भीतर चुनाव ड्यूटी पर तैनात 10 अधिकारियों सहित कम से कम 14 लोगों की लू लगने से मौत हो गई है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सबसे ज्यादा मौतें भोजपुर से हुईं, जहां चुनाव ड्यूटी पर तैनात पांच अधिकारियों की लू लगने से मौत हो गई। बयान में कहा गया है कि रोहतास में तीन और कैमूर व औरंगाबाद जिले में एक-एक चुनाव पदाधिकारी की मौत हो गयी। राज्य के विभिन्न हिस्सों में चार अन्य लोगों की मौत हो गई।। 

इसे भी पढ़ें: स्कूलों में बच्चे झेल रहे भीषण गर्मी की मार, तेजस्वी का नीतीश पर वार, बोले- बिहार में कोई सरकार नहीं, केवल नौकरशाही है

वहीं, मध्य, पूर्वी और उत्तरी भारत में भीषण गर्मी के लगातार जारी रहने से कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई और दिल्ली सहित कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। 31 मई से 1 जून के बीच उत्तर प्रदेश में और 31 मई को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 31 मई से 2 जून के बीच उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ बहुत हल्की/हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई थी।

प्रमुख खबरें

शाम 6 बजे के Top News: Disha Salian केस में CBI जांच, Nepal में बाढ़ से 1127 मौतें

International Tourism Trends: बजट और वाइब्स के मामले में क्यों छा रहे हैं ये 4 Honeymoon Destinations

Operation Sindoor से अयोध्या तक: कौन है राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा, क्या होगी जिम्मेदारी

Pushkar Singh Dhami को अहमदाबाद की धनगौरी ने डाक से भेजी Rakhi, आपदा में माना था भाई