Nipah Virus से संक्रमित पाया गया 14 साल का लड़का, सहायता के लिए केरल टीम भेजेगी केंद्र सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2024

नयी दिल्ली। केरल के मलप्पुरम जिले में निपाह वायरस के संक्रमण का मामला सामने आने के बाद जांच कार्य में राज्य सरकार की सहायता के लिए केंद्र सरकार एक ‘बहु-सदस्यीय संयुक्त प्रकोप प्रतिक्रिया टीम’ तैनात करेगी। केंद्रीय टीम वायरस के महामारी से संबंधों की पहचान करने के अलावा तकनीकी सहायता प्रदान करेगी।

इसे भी पढ़ें: UGC NET की दोबारा परीक्षा कराने पर रोक लगाने के लिए Supreme Court में याचिका दायर

बयान में कहा गया कि केरल में निपाह वायरस रोग (एनआईवीडी) का प्रकोप पहले भी सामने आया है। आखिरी बार इसका प्रकोप 2023 में कोझिकोड जिले में दिखा था। मंत्रालय ने राज्य सरकार को जान गंवाने वाले लड़के के परिवार और उसके पड़ोस तथा समान क्षेत्रों में रहने वाले संक्रमित लोगों का पता लगाने जैसे सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को तुरंत लागू करने की सलाह दी है। केरल को यह भी सलाह दी गई है कि वह पिछले 12 दिनों में मरीज के संपर्क में आए लोगों का पता लगाना शुरू करे और उन्हें सख्ती के साथ पृथकवास में भेजे।

प्रमुख खबरें

RCB की ओपनिंग जोड़ी पर फिर टिकी निगाहें, नेट्स में Phil Salt को बॉलिंग कराते दिखे Kohli

Cyprus में Chess Tournament पर बड़ा विवाद, FIDE के दावों के बीच Koneru Humpy ने नाम वापस लिया

Kylian Mbappe Injury: Real Madrid की मेडिकल टीम की बड़ी लापरवाही, गलत घुटने का होता रहा इलाज

हवाई सफर होगा और महंगा! IndiGo ने दी चेतावनी, बढ़ते Fuel Price से आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ।