तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 143 नए मामले आए सामने, एक व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2021

हैदराबाद। तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 143 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,96,277 हो गई है, वहीं संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने के कारण मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,614 हो गई। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य में 2,92,848 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार रात आठ बजे तक के आंकड़े मुहैया कराते हुए बताया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 27 दैनिक नए मामले सामने आए।

इसे भी पढ़ें: CBFC ने जारी किया नोटिस, कहा-जिस भाषा में फिल्म के टाइटल हैं उसी भाषा में लिखें शीर्षक

इसके बाद रंगारेड्डी जिले में 11 और मेडचल मल्काजगिरि में 10 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में 1,815 मरीजों का उपचार चल रहा है और बृहस्पतिवार को 28,337 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 82.42 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य में संक्रमण के कारण मृत्युदर 0.54 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.4 प्रतिशत है। तेलंगाना में लोगों के स्वस्थ होने की दर 98.84 प्रतिशत है, जबकि देश में यह दर 97.3 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता बनर्जी, BJP को दी खुली चुनौती

Delhi High Court का आदेश, रेखा गुप्ता का आपत्तिजनक AI वीडियो सोशल मीडिया से हटाएं

ठाणे में नवजात की तस्करी का भंडाफोड़, Home Guard जवान समेत 10 गिरफ्तार

West Bengal के SIR अधिकरण से जस्टिस बिस्वजीत बसु ने दिया इस्तीफा