मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सिंधिया, चौहान, दिग्विजय सहित 144 उम्मीदवार मैदान में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2024

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की नौ सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस सहित कुल 144 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। एक शीर्ष चुनाव अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। तीसरे चरण का मतदान सात मई को है। पहले तीसरे चरण में केवल आठ सीटों पर मतदान होना था लेकिन बैतूल (सुरक्षित) में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार की मृत्यु के कारण दूसरे चरण में इस सीट पर होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया गया था और इस प्रकार अब तीसरे चरण में कुल नौ सीटों पर मतदान होगा। 

इसे भी पढ़ें: जल, थल, नभ, साइबर और अंतरिक्ष क्षेत्रों की पारंपरिक सीमाएं धुंधली हो रही हैं : वायुसेना प्रमुख

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन 61 उम्मीदवारों ने 99 नामांकन पत्र दाखिल किये। मुरैना, भिंड (सुरक्षित), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल (सुरक्षित) सीटों पर सात मई को तीसरे चरण में मतदान होगा। अधिकारी ने बताया कि मुरैना से 18, भिंड (आरक्षित) से नौ, ग्वालियर से 22, गुना से 17, सागर से 14, विदिशा से 19, भोपाल से 28 और राजगढ़ से 16 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। बैतूल में चुनाव स्थगित होने के बाद केवल एक बसपा प्रत्याशी को नामांकन दाखिल करने की अनुमति दी गई। नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को होगी जबकि उम्मीदवार 22 अप्रैल तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

प्रमुख खबरें

राम मंदिर अयोध्या के सीईओ एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र की नियुक्ति के पीछे छिपे महत्वपूर्ण प्रशासनिक व सियासी संदेश को समझिए

Top 10 Breaking News 3 September 2026 | Russia-Ukraine War | Hathnikund Barrage Accident | Politics Heats Up Over Disha Salian Case | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Delhi Police ने CSC Wallet से साइबर ठगी करने वाले 3 शातिरों को UP से पकड़ा

Alcaraz का US Open में धैर्य वाला मंत्र: पहले सेट के बाद बदला गेम, मिली धमाकेदार जीत