आप के 15 उम्मीदवारों ने ‘धनुष-बाण’ चुनाव चिह्न मांगा था, लेकिन मैंने मना कर दिया: शिंदे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2025

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने रविवार को दावा किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के 15 उम्मीदवारों ने उनसे उनकी पार्टी का चुनाव चिह्न मांगा था, लेकिन उन्होंने ‘युति धर्म’ के कारण मना कर दिया।

शिवसेना प्रमुख ने कहा कि उन्हें युति धर्म (गठबंधन के प्रति प्रतिबद्धता) का सम्मान करना था। शिंदे का रविवार को जन्मदिन था और वह 61 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने ठाणे शहर में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैंने अपने सांसदों से दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने को कहा था।

प्रमुख खबरें

Electric Scooter Charging Tips: ई-स्कूटर चार्जिंग में न करें लापरवाही, छोटी सी गलती से हो सकता है बड़ा हादसा

IRCTC Northeast Package: अब किस्तों में चुकाएं पैसे, मुंबई से Gangtok-Darjeeling ट्रिप में Flight और Guide भी शामिल

Delhi Master Plan 2047: टीओडी क्षेत्र के पट्टा भूखंड होंगे फ्रीहोल्ड, DDA ने तय किए नियम

Reservation हटाओ आंदोलन का ऐलान: सरकार बातचीत को तैयार, लेकिन संघर्ष अभी बाकी, हर्ष दुबे से मिले ब्रजेश पाठक