Goa assembly elections | 15 पूर्व नौकरशाहों को चुनाव आयोग का विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2022

नयी दिल्ली। चुनावी प्रक्रिया का अनुभव रखने वाले 15 पूर्व नौकरशाहों को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग के मुताबिक ये सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने निर्धारित राज्यों में चुनावी मशीनरी द्वारा किए जा रहे कार्यों की निगरानी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि खुफिया इनपुट और शिकायतों के आधार पर कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की जाए। ये पर्यवेक्षक स्वतंत्र, निष्पक्ष और मतदाता हितैषी चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए जमीनी स्तर पर निर्वाचन आयोग की आंख और कान के तौर पर पूरी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका और सहयोगियों ने रूस की सुरक्षा मांगों की अनदेखी की: पुतिन

निर्वाचन आयोग के बयान के मुताबिक चंद्रा ने कहा कि प्रत्येक चुनाव अपने आप में अनूठा है और इसके अपने पहलू और चुनौतियां हैं। फिर भी, उच्च मतदान प्रतिशत को प्रोत्साहित करना होगा। इसलिए, विशेष पर्यवेक्षकों को सतर्क रहने और पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान वास्तविक समय के आधार पर आयोग के संपर्क में रहने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Jammu में जन्मदिन पर चेहरे पर केक लगाने से भड़का युवक, दोस्त की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

ना राहुल गांधी, न कोई पार्टी...जेल से बाहर आए स्वतंत्र भारद्वाज, का मोदी-योगी पर बयान वायरल!

PM Modi Birthday पर Ranveer Singh की अनूठी पहल: 1,000 बेटियों की शिक्षा में मदद का लिया संकल्प

फलस्तीनी राजदूत Abdullah Abu Shawesh ने केरलम के मुख्यमंत्री से की मुलाकात