भारत में प्रवेश कर चुके हैं जमात-उल-मुजाहिद्दीन के 15 आतंकवादी : कोलकाता पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2021

कोलकाता। जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के कम से कम 15 आतंकवादी इस साल की शुरुआत से पड़ोसी देश से पश्चिम बंगाल की सीमा में प्रवेश कर गए हैं और उनमें से 10 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर सहित भारत के विभिन्न हिस्सों में चले गए हैं। कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के अधिकारी के मुताबिक 15 में से शेष पांच आतंकवादी पश्चिम बंगाल में ही रुक गए, जिनमें से बांग्लादेशी मूल के तीन आतंकवादियों को रविवार को दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार