By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2019
जम्मू। कश्मीर में एक बस से बड़ी मात्रा में विस्फोटक जैसी सामग्री बरामद होने के बाद मंगलवार को दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने बस स्टैंड के समीप ‘के सी रोड’ पर बस रोकी। माना जा रहा है कि आतंकी एक बार फिर कश्मीर में बड़ी साजिश करवे की कोशिश में थे।