By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2020
रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 15 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 335 पहुंच गयी जबकि संक्रमण के 940 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 31,118 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की आज सुबह जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अब तक इस महामारी से 21,025 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 9,758 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 17,173 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 940 लोग संक्रमित पाये गये।