UP में कोरोना वायरस से 15 और लोगों की मौत, अबतक 13,119 मरीज हो चुके हैं ठीक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 15 और लोगों की मौत हो गयी है। इसके अलावा संक्रमण के 654 नये मामले भी सामने आये हैं। प्रदेश के गृह और सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 15 और लोगों की मौत हो गयी है। राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 611 हो गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज संक्रमण के 654 नये मामले आये हैं। प्रदेश में इस वक्त 6463 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। अब तक 13,119 लोग अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। आज 533 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। 

इसे भी पढ़ें: HC की UP पुलिस को सलाह, कहा- लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ न करें बल प्रयोग 

अवस्थी ने बताया कि बुधवार को प्रदेश भर में 16521 नमूने जांचे गये। अब तक छह लाख 20 हजार 954 जांच हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अब तक 18 लाख 53 हजार 663 लोगों की ‘ट्रैकिंग’ की गयी है। उनमें से 1623 लोगों में कोई न कोई लक्षण पाया गया है और इनमें से 1219 की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें से 217 संक्रमित पाये गये हैं।

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला