अंडमान निकोबार में कोविड-19 के 15 नये मामले, कुल मामले 4,289 हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2020

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 15 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर बृहस्पतिवार को 4,289 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए मरीजों में से 11 लोग पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आने के बाद संक्रमित हुए और अन्य चार ने हाल ही में यात्रा की थी।

इसे भी पढ़ें: अंडमान निकोबार में कोविड-19 के आठ नये मामले, कुल मामले 4,253 हुए

अधिकारी ने बताया कि इस बीच 20 और लोग ठीक भी हुए। उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 192 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है और 4,039 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। यहां 58 लोगों की कोविड-19 से मौत भी हुई है।

प्रमुख खबरें

Afghanistan-Pakistan War | पाकिस्तानी सेना ने मचाई काबुल में भीषण त्रासदी! हवाई हमले में नशा मुक्ति अस्पताल तबाह, 400 की मौत

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा