चक्रवात के दौरान बापटला चर्च में फंसे 15 लोगों को बचाया गया: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2025

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि बापटला जिले के एक स्थानीय चर्च में फंसे 15 लोगों को हाल ही में आए भीषण चक्रवात ‘मोंथा’ के दौरान स्थानीय लोगों और बचाव दलों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

नायडू ने बचाव कार्य में शामिल सभी लोगों की सराहना की। मुख्यमंत्री द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में देखा गया कि चर्च में फंसे लोग कमर तक पानी में चल रहे थे। उन्हें बचावकर्मियों ने एक लंबी रस्सी के सहारे बाहर निकालने में मदद की, ताकि वे मजबूती से पकड़ बनाए रखते हुए बाढ़ के पानी को पार कर सकें। अंततः सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। दक्षिणी राज्य हाल ही में आए भीषण चक्रवात ‘मोंथा’ से प्रभावित हुआ था, जिसका अर्थ थाई में “सुगंधित फूल” होता है।

प्रमुख खबरें

Houston में भारतीय समुदाय ने मनाया 80वां Independence Day, महावाणिज्य दूतावास में फहराया ध्वज

Narendra Modi ने Atal Bihari Vajpayee को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बताया असाधारण राजनेता

Zimbabwe boat accident: करीबा झील से 26 और शव बरामद, मृतक संख्या 72 हुई

Telangana: वन अधिकारी की मौत मामले में 4 गिरफ्तार, बिछाया था बिजली का जाल