Palghar में पार्किंग स्थल पर लगी आग में 15 दो पहिया वाहन जलकर खाक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2023

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक सार्वजनिक पार्किंग स्थल पर आग लगने से कम से कम 15 दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गए। एक अग्निशमन अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वसई विरार महानगरपालिका के एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जिले के वसई के नायगांव में स्थित पार्किंग स्थल पर सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे आग लग गयी लेकिन इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Eastern Peripheral Expressway पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, 10 घायल

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद, स्थानीय अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें करीब दो घंटे में आग बुझाने में कामयाबी मिली। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का पता करने के लिए जांच चल रही है।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर