UP में 15 जिलों के 788 गांव बाढ़ प्रभावित, सीएम ने राहत शिविरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के दिए निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 15 जिलों के 788 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने सोमवार को यह जानकारी दी। गोयल ने बताया कि आंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, गोण्डा, गोरखपुर, खीरी, कुशीनगर, मऊ, संत कबीरनगर और सीतापुर जिले बाढ़ प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि शारदा और सरयू-घाघरा नदियां कई जगहों पर खतरे के निशान को पार कर गयी हैं। पलियां कला (लखीमपुर खीरी) में शारदा तथा एल्गिन ब्रिज (बाराबंकी), अयोध्या और तुर्तीपार (बलिया) में सरयू-घाघरा नदी खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी