दिल्ली में 15 वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर हत्या, दो संदिग्धों में एक नाबालिग शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2025

उत्तर-पूर्व दिल्ली के ज्योति नगर में शनिवार तड़के कहासुनी होने के बाद एक नाबालिग सहित दो व्यक्तियों ने 15 वर्षीय एक लड़के की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कर्दमपुरी के रहने वाले 15 वर्षीय लड़के का दो व्यक्तियों से झगड़ा हुआ था जिसमें एक नाबालिग भी शामिल था।

उन्होंने बताया कि झगड़े के बाद उनमें से एक ने उसे कथित तौर पर चाकू मार दिया। पुलिस ने दावा किया है कि उन्हें अपराध में दोनों संदिग्धों की संलिप्तता दर्शाने वाले महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। अधिकारी ने कहा कि एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने इकट्ठा किए हैं और हमले की वजह बनने वाली घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए मामले में जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन