भारी बारिश के कारण आयी बाढ़ में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का 150 फुट लंबा खंड बह गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2022

बनिहाल/उधमपुर/जम्मू। जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ जाने पर एक निर्माणाधीन पुल की ‘शटरिंग’ और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का 150 फुट लंबा खंड पानी में बह गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामबन और उधमपुर जिलों में भूस्खलन के कारण लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी रणनीतिक महत्व का मार्ग बंद रहा, जिससे बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: 'एकनाथ शिंदे के पास हैं 46 विधायक', बोले- अभी तक BJP से नहीं हुई कोई बातचीत, हम बालासाहेब के हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे

अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि रामबन और उधमपुर जिलों में 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर 33 से अधिक स्थानों पर भूस्खलन और कई स्थानों पर चट्टानें गिरने की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि पंथियाल में मंगलवार को चट्टानें गिरने के कारण रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि, राजमार्ग को साफ करने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि राजमार्ग पर बैटरी चेश्मा में स्थिति अधिक खराब है, क्योंकि वहां फंसे भारी वाहनों को निकालने के लिए काफी सारी मिट्टी को हटाना बाकी है।

उन्होंने कहा कि खरी से महू और खारी से नचलाना को जोड़ने वाली सड़क चट्टानें गिरने के कारण बाधित है। सड़क का एक हिस्सा हिरनिहाल में जलमग्न हो गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है। खबरों के मुताबिक, राजमार्ग के किनारे विभिन्न स्थानों पर तकरीबन एक हज़ार से अधिक वाहन फंसे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि चूंकि राजमार्ग यातायात के लिए बंद है, इसलिए फंसे हुए यात्रियों को भोजन और चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई गयी हैं। अधिकारियों ने कहा कि रामसू-रामबन सेक्टर में अभी भी बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि पोशाना में भूस्खलन के कारण मुगल मार्ग बंद है, चीनी नाला पर एसएसजी मार्ग भी भूस्खलन की वजह से यातायात के लिए अवरूद्ध है और उसे साफ करने का कार्य जारी है। अधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश के कारण सड़क से चट्टानें और मिट्टी हटाने के कार्य में बाधा आ रही है।

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir: शोपियां में NIA की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दारुल उलूम सिराजुल उलूम और पूर्व जमात प्रमुख के घर पर छापेमारी

महंगाई की चौतरफा मार! ईंधन की कीमतों में फिर भारी उछाल, दिल्ली में पेट्रोल 102 और डीजल 95 के पार

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल