पीएम किसान योजना में 15,000 रुपये दिए जाएं : स्वामीनाथन फाउंडेशन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2020

नयी दिल्ली।  कोरोना वायर महामारी से रोकने के लागू प्रतिबंधों को देखते हुए सरकार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि को बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रतिवर्ष कर देना चाहिये। स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन ने सोमवार को यह सुझाव दिया।   इस योजना में ज्यादा आय वालों को छोड़ सभी किसानों को तीन बराबर किस्तों में प्रति वर्ष कुल 6,000 रुपये की मदद सीधे उनके खातों में दी जाती है।

प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन की अगुवाई वाले स्वामीनाथन फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि मौजूदा समय में इस स्कीम का पैसा ‘‘मौजूदा नुकसान की भरपाई करने और अगली फसल की बुवाई की जरूरत के लिहाज से अपर्याप्त है।’’

इसे भी पढ़ें: भारत के नए एफडीआई नियम से बौखलाया चीन, WTO के सिद्धांतों का दिया हवाला

इसने कहा है कि कृषि और बागवानी विभाग को सब्जियों और फलों जैसे जल्द खराब होने की संभावना वाले कृषि उत्पादों का विपणन करने के लिए शीघ्रता से कदम उठाने चाहिए। इसनेबयान में यह भी कहा गया है कि खेतिहर मजदूरों को उनके गांवों में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं और उनके लिए सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए जाने चाहिए।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल