IMD का 150वां स्थापना दिवस: PM Modi बोले- अनुसंधान और नवाचार नए भारत के मिजाज का हिस्सा

By अंकित सिंह | Jan 14, 2025

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लिया। "मौसम के लिए तैयार और जलवायु के लिए स्मार्ट" राष्ट्र बनने की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। उन्होंने कहा कि आज हम भारतीय मौसम विभाग यानी IMD के 150 वर्ष सेलिब्रेट कर रहे हैं। ये केवल भारतीय मौसम विभाग की यात्रा नहीं है, ये हमारे भारत में आधुनिक साइंस और टेक्नोलॉजी की भी यात्रा है। IMD ने न केवल करोड़ों भारतीयों की सेवा की है, बल्कि भारत की वैज्ञानिक यात्रा का भी प्रतीक बना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉपलर मौसम रडार, स्वचालित मौसम स्टेशन, रनवे मौसम निगरानी प्रणाली, जिलेवार वर्षा निगरानी स्टेशन - ऐसे आधुनिक बुनियादी ढांचे में कई गुना वृद्धि हुई है, और उन्हें अपग्रेड भी किया गया है। मौसम विज्ञान अंतरिक्ष तकनीक और डिजिटल तकनीक का भी भरपूर लाभ उठा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी मौसम संबंधी उन्नति के चलते हमारी आपदा प्रबंधन कैपसीटी बनी हुई है। इसका लाभ पूरे विश्व को मिल रहा है। आज हमारा आकस्मिक बाढ़ मार्गदर्शन प्रणाली नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका को भी सूचनाएं दे रहा।

इसे भी पढ़ें: सबसे बड़े मुस्लिम देश के राष्ट्रपति का विमान भारत ने मुड़वाया, पाकिस्तान की जगह मलेशिया जाएंगे प्रबोवो सुबियांतो

उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोस में कहीं कोई आपदा आती है, तो भारत सबसे पहले मदद के लिए उपस्थित होता है। इससे विश्व में भारत को लेकर भरोसा भी बढ़ा है। दुनिया में विश्व बंधु के रूप में भारत की छवि और भी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि भारत ने मौसम विज्ञान की दक्षता को अधिकतम करने और प्रकृति को जिम्मेदार ठहराने वाली आपदाओं के प्रभाव को कम करने के महत्व को पहले ही समझ लिया था। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक संस्थानों में अनुसंधान और नवाचार नए भारत के मिजाज का हिस्सा हैं। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार