दिल्ली में संक्रमण के पुष्ट मामले 1561 हुए, मृतकों की संख्या 30 तक पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 51 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1561 तक पहुंच गई जबकि दो लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 30 हो गई। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वहीं, पुलिस ने कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मंगलवार को 246 मुकदमे दर्ज किए गए और 3,316 लोगों को हिरासत में लिया गया। सोमवार रात तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1510 मामले थे जबकि मृतकों की संख्या 28 थी। अधिकारियों ने बताया कि कुल मामलों में से अब तक 30 मरीजों को सेहत में सुधार होने के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि एक प्रवासी देश से जा चुका है।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand