छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के 1579 नए मामले, 13 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2020

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1579 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,43,997 हो गई है। राज्य में शुक्रवार को 268 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1051 लोगों ने गृह पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 13 लोगों की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 1579 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 196, दुर्ग से 110, राजनांदगांव से 113, बालोद से 82, बेमेतरा से 38, कबीरधाम से 41, धमतरी से 65, बलौदाबाजार से 93, महासमुंद से 70, गरियाबंद से 17, बिलासपुर से 120, रायगढ़ से 107, कोरबा से 131, जांजगीर-चांपा से 105, मुंगेली से 12, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 13, सरगुजा से 54, कोरिया से 37, सूरजपुर से 41, बलरामपुर से 19, जशपुर से 28, बस्तर से 15, कोंडागांव से 29, दंतेवाड़ा से 15, सुकमा से दो, कांकेर से 18, नारायणपुर से एक, बीजापुर से तीन तथा अन्य राज्य से चार मरीज शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन