छठे चरण के चुनाव से पहले 158 नामांकन-पत्रों को किया गया निरस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2019

लखनऊ। मौजूदा लोकसभा चुनावों के छठे चरण के तहत 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की जांच में 175 नामांकन पत्र सही पाए गए जबकि 158 नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने बताया कि छठे चरण में नामांकन पत्रों की जांच के उपरान्त सुल्तानपुर में 8, प्रतापगढ़ में 17, फूलपुर (प्रयागराज) में 25, इलाहाबाद (प्रयागराज) में 9, अम्बेडकरनगर में 8, श्रावस्ती (बलरामपुर) में 9, डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर) में 10, बस्ती में 8, संत कबीरनगर में 20, आजमगढ़ में 9, जौनपुर में 12, मछलीशहर (जौनपुर) में 3 तथा भदोही में 20 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से निरस्त किए गए। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छठे चरण में नामांकन पत्रों की जांच के उपरान्त सुल्तानपुर में कुल 15, प्रतापगढ़ में 8, फूलपुर (प्रयागराज) में 14, इलाहाबाद (प्रयागराज) में 14, अम्बेडकरनगर में 12, श्रावस्ती (बलरामपुर) में 10, डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर) में 7, बस्ती में 12, संत कबीरनगर में 7, लालगंज (आजमगढ़) में 15, आजमगढ़ में 14, जौनपुर में 20, मछलीशहर (जौनपुर) में 15 तथा भदोही में 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए।

प्रमुख खबरें

Amazon Now की भारत में सालाना अनुमानित बिक्री 1 अरब डॉलर के पार पहुंची

Rahul Gandhi की मोहब्बत की दुकान सिर्फ भ्रष्टाचार का कारोबार, Bansuri Swaraj का Congress पर वार

डूबने वाला है ब्रिटेन का सूरज, होंगे 4 टुकड़े! UK अगर टूटता है तो इसका भारत पर क्या असर होगा?

त्योहारी सीजन से पहले Flipkart ने तैयार किए 2.5 लाख से अधिक Jobs के मौके