केरल के कोच्चि हवाई अड्डे पर पंजाब के व्यक्ति से 16 किलोग्राम गांजा बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2025

केरल के कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 16 किलोग्राम गांजे की तस्करी करने के प्रयास में पंजाब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि कोच्चि के एयर कस्टम्स ने लुधियाना निवासी बलविंदर सिंह नेगी से लगभग 15.9 किलोग्राम गांजा जब्त किया। वह बैंकॉक से रात 11.09 बजे उड़ान संख्या टीजी 347 से एक बैग में प्रतिबंधित पदार्थ लेकर आया था। अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जांच चल रही है।

प्रमुख खबरें

Abhishek Banerjee का EC पर सीधा वार: भाजपा का एजेंट, सही लिस्ट छुपा रहा चुनाव आयोग

बड़े लोगों की बातें (व्यंग्य)

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में सफर? डॉक्टर की सलाह, ये सावधानियां हैं जरूरी

Pushpa 2 Stampede Case: अल्लू अर्जुन समेत 24 पर पुलिस का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल