उत्तर प्रदेश में कोरोना के 16 नये मामले, एक दिन में 14,51,621 कोविड वैक्सीन की डोज दी गयी

By अंकित सिंह | Sep 08, 2021

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना संक्रमण काफी घटा है। अन्य प्रदेशों में कोविड के केस बढ़ रहे है। उन्होंने बताया कि 3टी के कारण ही 30 अप्रैल, 2021 के एक्टिव मामले 3,10,783 से घटकर मात्र 214 हो गये है तथा 30 अप्रैल के प्रतिदिन कोविड केस 38 हजार से घटकर 16 हो गये है। सर्विलांस के माध्यम से सरकारी मशीनरी द्वारा उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ की जनसंख्या में से अब तक लगभग 17.24 करोड़ से अधिक लोगों से उनका हालचाल जाना गया है। लक्षणयुक्त व्यक्तियों का टेस्ट कराकर लगभग 16 लाख से अधिक निःशुल्क मेडिकल किट भी बांटी गयी है। 45 प्रतिशत लोगों को कम से कम कोविड वैक्सीन की एक खुराक दी गयी है। प्रदेश में अभियान चलाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर डेगूं व अन्य वायरल बीमारियों के लक्षण वाले लोगों की पहचान कर रही है। प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट करने की संख्या घटाई नहीं जा रही हैं। कोविड संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए समय से पहचान व इलाज जरूरी है।

 

इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन से बिगड़ते समीकरण के बीच बीजेपी ने चली नई चाल, 'मोदी मैन' एके शर्मा पश्चिमी यूपी में करेंगे ये काम


सहगल ने बताया कि डेंगू से बचने हेतु विशेष अभियान जनपदों में भेजे गये वरिष्ठ अधिकारियों के देखरेख में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में डेंगू की टेस्टिंग और इलाज निशुल्क किया जा रहा है। राज्य सरकार सभी 75 जिलों में न्यूनतम एक-एक मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए संकल्पित है। सतत नियोजित प्रयासों से प्रदेश के 59 जनपदों में न्यूनतम एक मेडिकल कालेज क्रियाशील हो रहे हैं। 09 जनपदों में नव निर्मित मेडिकल कालेजों का शीघ्र लोकार्पण किया जायेगा। शेष 16 जनपदों के लिए पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कालेज स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा कल सभी जनपद के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की जायेगी। जिनमें ब्लाक स्तर, तहसील स्तर तथा जनपद स्तर पर प्राप्त होनी वाली शिकायतों की समीक्षा उपरान्त आवश्यक निर्देश दिये जायेंगे।  

 

इसे भी पढ़ें: आजम खान को लग सकता है बड़ा झटका, हाथ से छिन सकती है जौहर यूनिवर्सिटी की कमान


सहगल ने बताया कि कोविड की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए प्रदेश में 555 ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किये गये है, जिनमें से लगभग 400 प्लांट क्रियाशील हो गये है। इन प्लांट्स के संचालन के लिए आईटीआई से प्रशिक्षित युवाओं को  जिम्मेदारी दी गई है। स्थानीय स्तर पर पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का भी व्यवहारिक प्रशिक्षण कराया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,17,546 सैम्पल की जांच की गयी है। 1,12,639 सैम्पल आरटीपीसीआर जांच के लिए विभिन्न जनपदों से भेजे गये है। प्रदेश में अब तक कुल 7,40,38,991 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 16,86,417 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 214 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 164 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,80,466 घरों के 17,24,75,110 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की खबरें: सुरेश खन्ना बोले- विकास की सबसे पहली सीढ़ी सड़क और बिजली से शुरू होती है


प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। कल एक दिन में 14,51,621 कोविड वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में पहली डोज 6,90,01,007 तथा दूसरी डोज 1,34,77,757 तथा कुल 8,24,78,764 डोजें लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि कल 07 सितम्बर, 2021 से स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बुखार, क्षय रोग तथा कोविड लक्षण वाले लोगों की पहचान कर रही है जो 16 सितम्बर, 2021 तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में डेंगू की स्थिति अब नियंत्रण में है। प्रदेश में जलभराव व जलजनित रोग डेंगू, मलेरिया आदि बिमारियों से बचाव के लिए लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा लोगों से जागरूक रहने की अपील की जा रही है। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Ramadan Special: घर को दें शानदार Festive Vibe, लिविंग रूम के लिए अपनाएं ये Curtain Ideas

अगर कोई सलीम सुरेश बनकर आता है...गुजरात में नए विवाह नियमों के तहत माता-पिता को सूचित करना अनिवार्य होगा

Donald Trump के हर मूव का कर रहे अध्ययन, US Supreme Court के Tariff फैसले के बाद भारत सरकार सतर्क

Assam में गरजे Amit Shah, बोले- Congress के पाप से बदली Demography, हम मुक्त कराएंगे