चीन में कोरोना वायरस के 16 नए मामले, कुल संख्या 82,881 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आने के बाद देश में वायरस के मामले बढ़कर 82,881 हो गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि इन 16 लोगों में से 15 में कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं थे लेकिन वे जांच में संक्रमित पाए गए। वहीं एक अन्य व्यक्ति शंघाई में संक्रमित मिला जो विदेश से आया था। उसने बताया कि इसके साथ ही बिना लक्षण के संक्रमित पाए गए 15 नए मामलों के साथ ऐसे मामलों की संख्या अब 947 हो गई है, जिनमें से 94 बाहर से आए थे।

ये सभी चिकित्सीय निगरानी में हैं। ये बिना लक्षण वाले वे मरीज हैं, जिनमें कोरोना वायरस के बुखार, खांसी या गले में दर्द जैसे कोई लक्षण नहीं थे लेकिन फिर भी ये जांच में संक्रमित पाए गए। इनसे दूसरों के संक्रमित होने का खतरा भी है। उसने बताया कि सोमवार को स्थानीय संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया। कोविड-19 से संक्रमित 395 लोगों का इलाज जारी है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार देश में कोविड-19 से सोमवार को किसी की जान नहीं गई और मृतक संख्या 4,633 ही रही। एनएचसी ने बताया कि कोविड-19 के मामले देश में बढ़कर 82,881 हो गए हैं। इनमें से 395 का इलाज अभी जारी है। वहीं 77,853 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Nagaland के Kiphire में दो गुटों के बीच झड़प, गोलीबारी में 1 की मौत और कई घर खाक

Dhruv Rathee का आरोप, घर से सादे कपड़ों में आए लोगों ने किया अगवा

Shardiya Navratri 2026 पर बन रहे दुर्लभ योग, इन 4 राशियों का चमकेगा करियर और धन लाभ होगा

भारत में स्टारलिंक की शुरुआत में देरी से नाराज हैं Elon Musk, अंबानी पर फिर किया हमला