मणिपुर के तीन जिलों में 16 हथियार सुरक्षा बलों को सौंपे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2025

हिंसाग्रस्त मणिपुर के तीन घाटी जिलों में लोगों ने 16 प्रकार के आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद सुरक्षा बलों को सौंपे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने 20 फरवरी को राज्य के लोगों से लूटे गए और अवैध रूप से रखे गए हथियारों को सात दिनों के भीतर स्वेच्छा से सौंपने का आग्रह किया था और आश्वासन दिया था कि उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

जिले के कुम्बी और फोगाकचाओ इखाई पुलिस थानों में लोगों ने स्थानीय रूप से निर्मित दो बोल्ट एक्शन राइफल, देसी पिस्तौल और एक एसएमजी कार्बाइन सुरक्षा बलों को सौंपे।

इम्फाल पूर्व में तीन पिस्तौल, गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा और तीन ग्रेनेड राज्य पुलिस की कमांडो इकाई तथा पोरोम्पट, एंड्रो और इरिलबुंग पुलिस थानों में सौंपे गए। अधिकारियों ने बताया कि हथियार, गोलाबारूद और रेडियो सेट इम्फाल पश्चिम जिले के मयांग इम्फाल पुलिस थाने में जमा करा दिए गए।

प्रमुख खबरें

Shiv Sena Split History | बाल ठाकरे के दौर से एकनाथ शिंदे तक: जब टूटी शिवसेना, जानिए उन 4 बड़ी बगावतों की कहानी जिसने महाराष्ट्र की सियासत को बदल दिया

Gurugram Police की बड़ी कार्रवाई! 370 की बिरयानी विवाद में कॉमेडियन Pranit More और Himanshu Jangra पर FIR दर्ज, वीडियो हटाने के निर्देश

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में नए सियासी भूकंप की आहट! उद्धव गुट के 7 सांसदों की बगावत, शिंदे सेना में विलय का पूरा प्लान

Box Office Report Today | इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga की रफ़्तार बरकरार, Bharat Bhhagya Viddhaata और Governor की राहें हुईं मुश्किल