16 साल के जेरेमी ने तोड़ा युवा विश्व रिकॉर्ड, वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2019

दोहा। युवा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक जेरेमी लालरिन्नुंगा ने छठे कतर इंटरनेशनल कप में पुरूषों के 67 किलो वर्ग में रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता। सोलह बरस के इस भारोत्तोलक ने स्नैच में 140, क्लीन एंड जर्क में 166 और कुल 306 किलो वजन उठाकर युवा विश्व और एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा। 

जेरेमी के नाम कुल 27 रिकॉर्ड है जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकार्ड शामिल है। उन्होंने तीन युवा विश्व, तीन युवा एशियाई और छह राष्ट्रमंडल रिकार्ड समेत 12 अंतरराष्ट्रीय और 15 राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। एशियाई चैम्पियनशिप में उन्होंने युवा विश्व और एशियाई रिकार्ड तोड़कर 297 किलो वजन उठाया था। वहीं इस साल विश्व चैम्पियनशिप में जेरेमी ने 296 किलो वजन उठाकर दसवां स्थान हासिल किया था।

प्रमुख खबरें

Assam में कॉजपा कार्यकर्ताओं की हिरासत पर विपक्ष का Himanta Government पर हमला

Britain के RAF Fairford एयरबेस के पास आतंकी साजिश के संदेह में पांच लोग अरेस्ट

Arjun Erigaisi की जीत और Savitha Shri के Draw से भारत ने Chess Olympiad में जीते दो पदक

Asian Games: एंसी सोजन और सर्वेश कुशारे को मिला Silver, भारत के नाम 4 पदक