झारखंड में लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर 1,634 लोग, अफवाह और घृणा फैलाने को लेकर 89 व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2020

रांची। झारखंड में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तक कुल 828 प्राथमिकी दर्ज कर अब तक 1,634 लोग गिरफ्तार किये गये हैं, जबकि राज्य में इस दौरान अफवाह और घृणा फैलाने के मामलों में भी 89 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है।

राज्य पुलिस के प्रवक्ता एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुरारीलाल मीणा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में फैलाये जा रहे अफवाहों और घृणा फैलाने के मामलों में भी अब तक 89 गिरफ्तारियां की गयी हैं। इनमें से अधिकतर मामले सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं।

प्रमुख खबरें

डबल इंजन डबल जीरो हो गया, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

Mock Parliament या Public Impeachment को लेकर क्या कहता है भारत का संविधान?

Bhutan में Glacial Lake फटने से Sankosh नदी में उफान, बंगाल के तटीय गांवों में राहत कार्य शुरू

Kedarnath में Snowfall के बाद प्रशासन High Alert पर, CCTV से हो रही रास्तों की निगरानी