Shivaji Jayanti Special: जब 1666 में Aurangabad की सड़कों पर Shivaji Maharaj के लिए उमड़ा था जनसैलाब।

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2026

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र का छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) वैसे तो तत्कालीन हिंदवी स्वराज का हिस्सा नहीं था लेकिन इतिहास में इस स्थान का उल्लेखनीय महत्व है। यह वही स्थान है जब छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक से आठ साल पहले अप्रैल 1666 में आगरा की यात्रा के दौरान उनके स्वागत में विशाल जलसैलाब उमड़ पड़ा था।

आगरा में स्थित आमेर राज्य (वर्तमान जयपुर) के एक अधिकारी परकालदास द्वारा 29 मई, 1666 को एक अन्य अधिकारी को भेजे गए पत्र में भी उल्लेख किया गया है कि शिवाजी महाराज के साथ 200 से 250 लोग थे जिनमें 100 घुड़सवार शामिल थे। उनके काफिले में सोने और चांदी से मढ़ी एक पालकी, हौदा (हाथी की पीठ पर बना आसन) वाले दो हाथी, सामान ले जाने वाले कुछ ऊंट और स्वर्ण जड़ित उनका विशिष्ट नारंगी और सिंदूरी झंडा शामिल था। परकलदास ने शिवाजी महाराज को दुबला-पतला, गोरे रंग का और प्रभावशाली बताया, साथ ही उनके नौ वर्षीय पुत्र संभाजी महाराज की उपस्थिति का भी उल्लेख किया।

परकलदास ने पत्र में लिखा, ‘‘बिना यह जाने कि वह कौन है, सहज रूप से यह महसूस होता है कि वह जनता के शासक है।’’ यह पत्र सरकार द्वारा लिखित ‘राजस्थानी रिकॉर्ड’ का हिस्सा है और जिसमें मराठा योद्धा की आगरा की प्रसिद्ध यात्रा का वर्णन है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: राष्ट्रपति Ramchandra Paudel ने राहत और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश

Indian-American दंपत्ति ने University of North Texas को AI कॉलेज के लिए दिए 2 करोड़ डॉलर

Allahabad HC ने पत्रकार पर दर्ज FIR पर लगाई रोक, स्कूल की बदहाली दिखाने पर हुई थी कार्रवाई

Odisha ने UAE में 2.10 लाख करोड़ के 14 MoU पर किए हस्ताक्षर