पीएम मोदी की खिलाफ पोस्टर चिपकाने पर 17 प्राथमिकियां दर्ज, 15 लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करने वाले पोस्टर कथित तौर पर चिपकाने के लिए 17 प्राथमिकियां दर्ज कीं और 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ये पोस्टर शहर के कई हिस्सों में लगाए गए। इनमें लिखा था, ‘‘मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?’’ उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस को पोस्टरों के बारे में सूचना मिली जिसके बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। शिकायतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने विभिन्न जिलों में 17 प्राथमिकियां दर्ज कीं।

इसे भी पढ़ें: Cyclone Tauktae : केरल में मूसलाधार बारिश से सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त, समुद्री पुल में दरार

दो प्राथमिकियां रोहिणी में दर्ज की गईं और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक प्राथमिकी पूर्वी दिल्ली में दर्ज की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक प्राथमिकी द्वारका में दर्ज की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि एक प्राथमिकी उत्तरी दिल्ली में दर्ज की गई और एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस शख्स ने दावा किया है कि उसे तीन पोस्टर चिपकाने के लिए 500 रुपये दिए गए। एक अन्य मामला शाहदरा में दर्ज किया गया, जहां पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज बरामद की और इस घटना में शामिल लोगों को पकड़ने की कोशिश की।

प्रमुख खबरें

Mojtaba Khamenei का जोश हाई, अमेरिकियों को धमकी सुनाई, Iran को आर्थिक रूप से बर्बाद करने पर तुला America

Bodh Gaya से Sri Lanka तक Vesak की धूम, जानें दुनिया कैसे मना रही है भगवान बुद्ध का पर्व

वीरेंद्र सहवाग ने कार्तिक को दी धमकी, दोनों के बीच बातचीत के बाद गर्माया माहौल

PNB Recruitment 2026: ऑफिसर पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी Eligibility और Process