Ganpati Utsav की मुंबई में दिख रही धूम, सातवें दिन हुआ 17 हजार से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

By रितिका कमठान | Sep 26, 2023

महाराष्ट्र समेत देश भर में धूमधाम और अति उत्साह के साथ 10 दिवसीय गणपति उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस गणपति उत्सव के मद्देनजर मुंबई में जगह जगह पर गणपति पंडालों को लगाया गया है। 

मुंबई में 10 दिवसीय गणपति उत्सव के सातवें दिन भगवान गणेश और देवी गौरी की 17,187 प्रतिमाओं को विभिन्न जलाशयों में विसर्जित किया गया। स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्थानीय निकास के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को उत्सव के सातवें दिन प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि 17,187 में से 15,243 प्रतिमाएं वे थीं जो घरों में स्थापित की गई थीं, जबकि 1,758 प्रतिमाएं वह थीं जो सार्वजनिक जगहों पर स्थापित की गई थीं।

इनके अलावा देवी गौरी की 186 प्रतिमाएं थीं। उन्होंने बताया कि 5,147 प्रतिमाओं को शहर के विभिन्न हिस्सों में तैयार किए गए कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया। मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में 10 दिवसीय गणेश उत्सव 19 सितंबर को शुरू हुआ था। उत्सव का समापन 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के मौके पर होगा। अधिकारी ने बताया कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने इस साल प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 69 प्राकृतिक जलाशय तय किए हैं और 191 कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

New Year पर सुरक्षा का फुलप्रूफ प्लान, दिल्ली पुलिस ने CP में की मॉक ड्रिल

Changing Face of Terror | लोन वुल्फ से हाइब्रिड वार तक: आतंक की नई शक्ल | Teh Tak Chapter 1

कुकर की ढीली रबर से लीक हो रही गैस? 10 मिनट में पाएं समाधान, जानें आसान घरेलू नुस्खा

PM Modi ने 2025 को बताया नागरिक-केंद्रित सुधारों का महावर्ष, बोले- रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार भारत