अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग के बाद आया बड़ा फैसला, कश्मीर के 177 शिक्षकों का किया गया ट्रांसफर

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2022

जम्मू कश्मीर से 177 शिक्षकों का तबादला किया गया है। सुरक्षा वजहों से इनका तबादला किया गया है। इनमें ज्यादातर कश्मीरी पंडित और सिख समुदाय से जुड़े लोग हैं। इन सभी शिक्षकों की नियुक्ति प्रधानमंत्री के स्पेशल पैकेज के तहत हुई है। लेकिन हाल के दिनों में कश्मीरी पंडित और हिन्दुओं पर बढ़ते हमले की वजह से ये लोग सुरक्षित जगह पर पोस्टिंग करने की मांग कर रहे थे। अब इनकी मांग मान ली गई है। 177 शिक्षकों का सुरक्षा कारणों की वजह से तबादला हो गया है। कश्मीरी पंडितों का जिला मुख्यालय में ट्रांसफर या फिर समायोजन कर दिया गया है। श्रीनगर स्थित चीफ एजुकेशन ऑफिसर की ओर से जारी एक पत्र में इसकी जानकारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें: तालिबान के सत्ता में काबिज होने के बाद पहली बार काबुल पहुंचे भारतीय अधिकारी, मानवीय सहायता अभियान का लेंगे जायजा

 भट की हत्या ने विभिन्न स्थानों पर लगभग 6,000 कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया, जिन्होंने घाटी के बाहर अपने स्थानांतरण की मांग की। तब से, घाटी में लक्षित आतंकवादी हिंसा बढ़ी है। कश्मीर में प्रवासियों को निशाना बनाकर हमले करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार देर रात शोपियां में आतंकियों ने एक स्कूल के पास काम कर रहे प्रवासी मजदूरों पर ग्रेनेड अटैक किया। इसमें तीन मजदूर घायल हो गए। आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा