चीन में फंसे 18 भारतीय नाविक 14 फरवरी को भारत लौटेंगे: मनसुख मंडाविया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कहा कि चीन में फंसे 18 भारतीय नाविक 14 फरवरी को भारत लौटेंगे। यह दल बुधवार को जापान से रवाना होगा और भारत पहुंचने पर अपने परिवारों से फिर मिल सकेगा। बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री मंडाविया ने बताया, ‘‘चीन में फंसे एमवी अनास्तासिया पर सवार हमारे 18 नाविक भारत आ रहे हैं। चालक दल आज जापान से रवाना होगा और 14 फरवरी को भारत पहुंचेगा।’’ मंत्री ने कहा कि वे जल्द ही अपने परिवारों के साथ फिर से मिलेंगे। मांडविया ने प्रत्यावर्तन की व्यवस्था के लिए चीन में भारतीय दूतावास और मेडिटेरियन शिप कंपनी के प्रयासों की सराहना की। एक अधिकारी ने बताया कि मालवाहक जहाज एमवी अनास्तासिया सितंबर 2020 में चीन के तट पर फंस गया था। इससे पहले एक अन्य मालवाहक जहाज एमवी जग आनंद के 23 नाविक भी चीन में फंस गए थे, जो 14 जनवरी को भारत पहुंचे।

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला