Telangana में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 18 लोगों की मौत, राहत और बचाव कार्य में तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2023

हैदराबाद। तेलंगाना में बीते सप्ताह से हुई भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में बारिश रुकने से शनिवार को राहत कार्य में तेजी आई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शनिवार दोपहर तक प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक, बारिश से संबंधित घटनाओं में 18 लोगों की जान चली गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से बारिश कम होने के बावजूद वारंगल के कुछ हिस्सों में जलभराव जारी है। राज्य सरकार ने राहत शिविर स्थापित किए हैं और बारिश प्रभावित क्षेत्रों में बचाव तथा पुनर्वास कार्य तेज कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: Kartavyapath: भारत में स्टार्टअप से आई क्रांति की नई लहर

उन्होंने भारी बारिश के बाद राहत कार्यों पर एक ‘टेलीकांफ्रेंस’ आयोजित की थी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मंत्री ने अधिकारियों से मौजूदा स्थिति में राहत उपायों को एक चुनौती के रूप में लेने को कहा और उन्हें अधिक प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। रामा राव ने कहा कि राज्य सरकार इस संबंध में किसी भी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। मौसम विज्ञान केंद्र ने तेलंगाना की अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट (29 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे) में कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून तेलंगाना में कमजोर पड़ रहा है और राज्य में छिटपुट बारिश हो रही है। इसमें कहा गया है कि निर्मल जिले के भैंसा में सबसे अधिक तीन सेमी बारिश हुई। विभाग ने तेलंगाना में अगले सात दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक एक अगस्त को आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद और अन्य जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ

Magnus Carlsen बने पिता: बदला जीवन का Perspective, शतरंज प्रतियोगिताओं को लेकर लिया बड़ा निर्णय

England Tour पर विवादों के बीच Pak Batters के बचाव में उतरे Coach Michael Smith