अब अपराधियों को पकड़ना होगा और आसान, पुणे में 18 पुलिसकर्मियों ने किया स्पेशल कोर्स

By निधि अविनाश | May 25, 2021

कोरोना महामारी के दौरान पुलिस इस समय कोरोना योद्धा बने हुए है। इस कठिन समय में 24 घंटे पुलिस अपनी ड्यूटी संभाल रहे है। इस बीच कोरोना के सभी नियमों का पालन करते हुए पुणे में 18 पुलिसकर्मियों ने एक विशेष कोर्स पूरा किया है। बता दें कि यह कोर्स सीआईडी राज्य पुलिस के आपराधिक जांच विभाग द्वारा लॉन्च की गई है। इन 18 पुलिसकर्मियों ने पोर्ट्रेट बिल्डिंग सेक्शन में संदिग्धों के स्केच तैयार करने का स्पेशल कोर्स किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस महानिदेशक सुबोध जायसवाल ने 6 जुलाई, 2020 को पुणे में राज्य सीआईडी मुख्यालय के परिसर में स्थापित पोर्ट्रेट बिल्डिंग सेक्शन का उद्घाटन किया था। इस स्पेशल कोर्स का मकसद पुलिस कर्मियों के ड्राइंग स्कील को बढ़ावा देना और उन्हें संदिग्धों के स्केच तैयार करने में प्रशिक्षण देकर अपराध का पता लगाना है। इससे पुलिस को संदिग्धों का पता लगाने में काफी आसानी होगी।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: चमोली, आसपास भूकंप के हल्के झटके, 4.3 दर्ज की गई तीव्रता

सीआईडी की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 83 पुलिस कर्मियों ने पोर्ट्रेट मेकिंग कोर्स के लिए अपना नाम दिया था। सीआईडी प्रमुख अतुलचंद्र कुलकर्णी ने कहा, “गंभीर अपराधों की संख्या बहुत बड़ी है और विशेषज्ञ स्केच कलाकार बहुत कम हैं। हमारे पास करीब 2.25 लाख का पुलिस बल है। यदि ड्राइंग कौशल रखने वाले पुलिस कर्मियों को चित्र बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है, तो वे अपराधों का पता लगाने में बहुत मददगार होंगे, यह किसी भी राज्य पुलिस एजेंसी द्वारा अपनी तरह की पहली गतिविधि है। केवल राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के पास ही ऐसा विंग है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य