Coronavirus in India | देश में कोविड-19 के 18,313 नए मामले, 57 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,313 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,39,38,764 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,45,026 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 57 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,110हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,45,026 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में बीजेपी नेता की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से बदमाशों ने किए कई वार, इलाके में जारी किया गया सुरक्षा अलर्ट

देश में अभी तक कुल 4,32,67,571 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.2 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 202.79 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Health Tips: नाखूनों का बदलता Color और Shape देता है सेहत का मैसेज, Diabetes और Cancer के संकेतों को पहचानें

Tata Technologies के पूर्व CEO Patrick McGoldrick ने बेचे 165 करोड़ रुपये के शेयर

Bihar Flood: CM Samrat Chaudhary का हवाई सर्वेक्षण, Ganga किनारे 13 ज़िले हाई अलर्ट पर

I-BRICS Summit 2026 में 500 से अधिक निवेशक जुटाएंगे 1000 अरब डॉलर की पूंजी